शैली को मिला भारत रत्न डॉ आंबेडकर कीर्ति सम्मान 2023

महेंद्रगढ़,15 अप्रैल(कुणाल सिंह)।
नगर के श्री शैलेंद्र सिंह एडवोकेट को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर भारत रत्न भीमराव अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2023 से नवाजा गया है।
उन्हें यह सम्मान साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए प्रदान किया गया। श्री शैली ने बताया कि राजस्थान के तरनाऊ नागौर में सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान की तरफ से भारत भूषण महंत श्री डॉक्टर नानक दास जी महाराज, पूर्व सदस्य केंद्रीय टी बोर्ड भारत सरकार की तरफ से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर आयोजित किए गए दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

सभी शैली को सम्मान प्रदान करते अतिथि

इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ अभिषेक कुमार,राष्ट्र लेखक, उत्तर प्रदेश थे।इस कार्यक्रम में देश की गिनी चुनी हस्तियों को समाज सेवा, साहित्य, पर्यावरण, संगीत, कला व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर कबीर समाधि स्थल, महगर, यूपी के महंत श्री विचार दास जी महाराज के सानिध्य में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सी आर चौधरी, पूर्व विधायक डॉ तरुण कागा, पद्मश्री डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह संजय देहरादून,पद्मश्री हिम्मताराम भांबू, डॉ पारीन सोमानी लंदन, इंद्रजीत शर्मा अमेरिका, डॉक्टर सौरभ पांडे वाइस चांसलर जिंबाब्वे यूनिवर्सिटी व डॉ नानक दास जी आदि महानुभावों द्वारा सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि श्री शैलेंद्र सिंह शैली को साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में सरकार व अनेकों सामाजिक संस्थाओं द्वारा सैकड़ो बार सम्मानित किया जा चुका है। श्री शैलेंद्र सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।वे पूर्व पार्षद रहे हैं।कई किताबों के लेखक व संपादक हैं। अनेक संस्थाओं में पदाधिकारी रहे हैं तथा वर्तमान में हरियाणा प्रदेश यादव महासभा के प्रदेश महासचिव हैं। वे न्यूज़ हरियाणा व दा खबर डेली वेबसाइट समाचार पत्र के मुख्य संपादक हैं।
श्री शैली की इस उपलब्धि पर विधायक राव दान सिंह जी, नगर पालिका के प्रधान रमेश सैनी,पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह यादव,पूर्व प्रधान भगत सिंह यादव,पूर्व प्रधान रीना बंटी, डॉ अनीता यादव, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, पार्षद कविता सोनी,रजनी बत्रा पार्षद राजेश सैनी, पार्षद यशपाल यादव, पार्षद चर्चित चेतन राव, पार्षद निखिल चनेजा, पार्षद सुखबीर यादव, पार्षद विष्णु बाल्मीकि, पार्षद एडवोकेट सीमा सैनी, पूर्व पार्षद डॉ तरुण यादव, पूर्व प्रधान रमेश बोहरा, पूर्व पार्षद जेबी सैनी, पूर्व पार्षद कुलदीप शर्मा, पूर्व पार्षद मनीष सैनी, डॉक्टर मदन डागर,डॉक्टर गजेंद्र सिंह यादव, डॉ राजवीर यादव,डॉ रामपाल यादव, सत्यवीर सरपंच, विजय प्रकाश बत्रा, प्रोफेसर महेश यादव, प्रोफेसर एल एन यादव,इंद्रपाल बोहरा पाएगा,जगजीत सिंह यादव,विक्की सैनी, विकेश सैनी, जीतू शर्मा, राकेश यादव,अमित यादव,रमेश कौशिक, दीपक चनेजा, नरेश चनेजा,लीलाराम सैनी, बार प्रधान राजीव यादव एडवोकेट, सचिव सुबोध शर्मा,अमित भार्गव, ठाकुर पूर्ण सिंह सरपंच निंबी, लोकेश यादव,भूपेंद्र शेट्टी सैनी,सुनील गर्ग,नितिन गोयल,राजेश गुप्ता,विकास तिवारी आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a comment